Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

नैनीताल पुलिस ने चरस और स्मैक के साथ पकड़े तीन तस्कर, देहरादन में गोकशी का वांछित चरस के साथ दबोचा

नैनीताल और देहरादून पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चरस और स्मैक के साथ पुलिस ने चार तस्कर गिरफ्तार किए।

नैनीताल पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.17 किलोग्राम चरस बरामद की गई। वहीं, एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया। देहरादून पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित आरोपी से चरस बरामद की।
नैनीताल जिले की भीमताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान हल्द्वानी रोड टीआरएच के पास से दो व्यक्तियों सुमित पुत्र राजकुमार और आनंद पुत्र चंद्रूप निवासी ग्राम नकलोई पोस्ट ऑफिस विध्लन थाना सदर तहसील खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा को चरस के साथ गिरफ्तार किया। इनमें एक व्यक्ति के पास से 1.517 किलोग्राम चरस एवं दूसरे व्यक्ति के पास 1.5 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चरस की खेप चंपावत जनपद के पार्टी क्षेत्र से सस्ते दामों में लाकर स्थानीय बाजार में महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं।


उधर काठगोदाम पुलिस ने यादव वकील वाली गली जेडीएम स्कूल के पास दमुवाढूंगा से अमित नेगी पुत्र स्व. खीम सिंह निवासी जेडीएम स्कूल के पास मित्रपुरम जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा को 7.9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।


देहरादून में सहसपुर पुलिस ने गोकशी के दो मामलों में न्यायालय से जारी वारंट में वांछित चल रहे आरोपी आमिर पुत्र दिलबहार निवासी कुरैशी मोहल्ला खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून को आम के बगीचे के पास खुशहालपुर से 85 ग्राम चरस के गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि वह चरस पीने का आदी है। चरस कुंजाग्रांट विकासनगर से लाया था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।