Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देहरादून के जौनसार क्षेत्र में कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, एक घायल, बिस्सू मेले से लौट रहे थे कार सवार

देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार खाई में गिरने गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार खाई में गिरने गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बिस्सू मेले से घर को लौट रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया।
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देख कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में घर लौटते वक्त दसौ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दसौ निवासी प्रीतम पुत्र सूरत सिंह व बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल संजय पुत्र महावीर और रणबीर पुत्र श्याम सिंह निवासी दसौ ने उपचार को हायर सेंटर विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
कार हादसे में गंभीर घायल जय सिंह का विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना से उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल के निर्देशन में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल एवं मृतकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। घटना से क्षेत्र में मातम छा गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।