Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बागेश्वर में कार के खाई में गिरने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत

उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कनौली-शामा सड़क पर कार के खाई में गिरने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना गुरुवार की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि एक कार कनोली से शामा की ओर जा रही थी। रमाड़ी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन स्वामी चालक दरबान सिंह (60) पुत्र दान सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (कपकोट) हाल निवासी बिंदुखत्ता, लाली देवी (55) खुशाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, गोपुली देवी (62) पत्नी गोपाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और मानुली देवी (52) पत्नी पान सिंह निवासी भनार टिक्टा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पुष्पा देवी (35) पत्नी बलवंत सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, ज्योति (चार) पुत्री गंगा सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) घायल हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों के साथ ही शवों को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कपकोट भेजा। जहां से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाल रहा है कि दरबान सिंह असम राइफल्स के सेवानिवृत्त सैनिक थे। उनका परिवार कई साल पहले ह्यूंडुंगरा से बिंदुखत्ता में बस गया था। वह एस सप्ताह पूर्व परिवार के साथ पूजा के लिए गांव आए थे। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में स्थित होकरा मंदिर में परिवार की सामूहिक पूजा थी। दो दिन पहले पूजा संपन्न हो गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दरबान सिंह बृहस्पतिवार की शाम को शामा (कपकोट) लौट रहे थे। उनके साथ ह्यूंडुंगरा गांव की दो और भनार टिक्टा गांव की एक महिला रिश्तेदार और कनौली गांव की एक महिला, ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) की एक बच्ची सवार थी। बताया जा रहा है कि कनौली-रमाड़ी-शामा सड़क की दशा ठीक नहीं है। सड़क कई स्थानों पर कच्ची है। सड़क की हालत सुधारने की मांग इलाके के लोग लंबे समय से कर रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।