Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 27, 2026

उत्तराखंड पुलिस के चार क्षेत्राधिकारियों का किया स्थानांतरण

उत्तराखंड पुलिस के चार क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इनमें दो वे सीओ हैं, जिनकी निरीक्षक के पद से सीओ के पद पर प्रोन्नति की गई थी।

उत्तराखंड पुलिस के चार क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इनमें दो वे सीओ हैं, जिनकी निरीक्षक के पद से सीओ के पद पर प्रोन्नति की गई थी। पुलिस मुख्यालय से आज ही स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक आशीष भारद्वाज को चमोली से ऊधमसिंहनगर, धन सिंह तोमर को टिहरी गढ़वाल से चमोली जिले में स्थानांतरित किया गया है। इनके अवाला दो पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के साथ उनकी वर्तमान तैनाती से नवीन तैनाती पर स्थानान्तरित किया गया। इनमें राजेंद्र सिंह दलनायक 31 पीएसी को सहायक सेनानायक 31 पीएसी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर, महेश चन्द्र प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल को जनपद नैनीताल (उच्च न्यायालय, नैनीताल, सुरक्षा) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *