Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

उत्तराखंड में फाटा हेलीपैड के पास मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत

उत्तराखंड में आफत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पर्वतीय क्षेत्र में जगह जगह भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। साथ ही नदी नालों के किनारे के घरों में पानी और मलबा घुसने की खबरें भी लगातार मिल रही हैं। मैदानी इलाकों में बारिश के दौरान सड़कें तालाब का रूप ले रही हैं। इस बीच खबर आई कि गत रात्रि हुई तेज बारिश के बाद एक बार फि‍र रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरे के उफान में आने से मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में चार की मौत हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार रात्रि को ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। सुबह सभी के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने मीडिया को जानकारी दी कि गुरुवार रात्रि को 1:20 पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के के पास भूस्खलन हुआ। इसमें चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। रेस्क्यू टीम ने चारों के शव मलबे से निकाल लिए। चारों मजदूर नेपाल के मूल निवासी हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।