Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 4, 2026

अपनी विधानसभाओं के विकास में जुटे विधायक, धर्मपुर में सीवर कनेक्टिविटी को साढ़े चार सौ करोड़ स्वीकृत

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अब विधायक अपने-अपने क्षेत्र में कार्यों को स्वीकृत कराने में जुट गए हैं। इनमें कुछ विधायक तो ऐसे हैं जो अपने क्षेत्र के कार्यों की स्वीकृति के जीओ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने राशि स्वीकृत कराने के बाद कार्ययोजना की मानिटरिंग शुरू कर दी है। धर्मपुर विधानसभा में सीवर कनेक्टिविटी के लिए साढे चार सौ करोड़ रूपया स्वीकृत किया गया है। आज एडीबी एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने बताया कि उपरोक्त में से 92 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इसमें देहरा खास की विभिन्न कॉलोनियों ओम सिटी पाम सिटी ग्रीन सिटी विद्या विहार एवं राज राजेश्वरी कॉलोनी सम्मिलित है।
विधायक के अनुसार उपरोक्त क्षेत्रों में शीघ्र ही सीवर लाइन खोदने का कार्य आरंभ होना है। अतः इन क्षेत्रों में स्वीकृत संपर्क मार्गो को स्थगित किया गया है, जिन्हें सीवर कनेक्टिविटी के बाद आरंभ किया जाएगा। बैठक में सहायक अभियंता पेयजल निगम अरविंद चौहान ने बताया कि रिस्पना के दोनों और की कॉलोनियों से आने वाले सीवर को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा।
इस कार्य के लिए 63 करोड रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। बैठक में एडीबी कंसलटेंट युद्धवीर सिंह, इंजीनियर भक्ति सैनी, अरविंद सजवान सहायक अभियंता पेयजल निगम, सत्येंद्र कुमार सहायक अभियंता पेयजल निगम, पवन कुमार सहायक अभियंता पेयजल निगम, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, भाजपा पार्षद सतीश कश्यप, दिनेश सती, राजपाल पयाल, आलोक कुमार, महिपाल धीमान ,राजकुमार कक्कड़, पूर्व प्रधान मथुरावाला नवीन छेत्री, ओम सिटी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा एवं भाजपा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी उपस्थित रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *