Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

यमुनोत्री धाम के निकट राना गांव में आग लगने से चार मकान राख

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में आग लगने से चार मकान जलकर राख हो गए। वहीं, एक मकान पर को आंशिक क्षति पहुंची है। किसी तरह ग्रामीणों ने पूरी रात भर मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे अचानक गांव का एक मकान आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते चार मकान आग की चपेट में आ गए। पूरे गांव में हल्का मच गया। लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया और फैल रही आग को काबू में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस भीषण अग्निकांड में सोवेदंर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भरत सिंह और सोहन सिंह का मकान जल कर राख हो गया, जबकि एक अन्य मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव के लोग भी आग बुझाने में जुटे थे।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।