Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

सड़क हादसे में मॉर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति के साथ ही कार सवार तीन महिलाओं की मौत

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में मॉर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति के साथ ही कार में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई।


उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में मॉर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति के साथ ही कार में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल  हैं। घायलों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा किच्छा क्षेत्र में हुआ।
बसंत गार्डन किच्छा निवासी जगदीश गोयल की पुत्री की सोमवार रात शादी थी। गदरपुर में इस शादी में शामिल होने के बाद परिवार के लोग वापस लौट रहे थे। इंटराक फैक्ट्री के सामने अचानक कार के सामने सुबह एक व्यक्ति कार के सामने आ गया। बताया गया कि एफसीआई में कार्यरत चरन सिंह (40 वर्ष) पुत्र तेज सिंह निवासी किशनपुर किच्छा मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। उसके अचानक कार के सामने आने पर चालक उसे बचाने के लिए नियंत्रण खो बैठा। चरन सिंह को चपेट में लेने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर कलाबाजी खाते हुए में पलट गई।
हादसे की सूचना पर इंटराक के कर्मियों ने घायलों को कार से निकल कर सीएचसी किच्छा भिजवाया। दुर्घटना में चरन सिंह के साथ ही कार सवार कुसुमलता ( 55) वर्ष पत्नी ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा, मंजू (62 वर्ष) पत्नी जगदीश निवासी बसंत गार्डन किच्छा की मौत हो गयी। निर्मला देवी पत्नी सुरेंद्र गोयल व रॉकी गोयल पुत्र सुरेंद्र गोयल, अनिता पत्नी मदन गोपाल घायल हो गए। घायलों का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, मजू ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।