Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास व भूमि पूजन आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष जुड़ेंगे वर्चुअल

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 17 अक्टूबर को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। देहरादून में कार्यालय निर्माण स्थल पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत करेंगे और मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।
यह जानकारी देते हुये भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा उत्तराखंड का नया प्रदेश कार्यालय देहरादून में आउटर रिंग रोड पर बनाया जाना है। इस कार्यालय के भवन निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 अक्टूबर को प्रातः 10:30 दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली में उनके साथ केंद्र सरकार के मंत्री,सांसद व अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। देहरादून में निर्माण स्थल पर होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत अध्यक्षता करेंगे और मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, महामंत्री राजू भंडारी, कुलदीप कुमार प्रदेश पदाधिकारी, सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक व दायित्व धारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय करीब 3 एकड़ भूमि पर बन रहा है और इसकी वास्तु कला पर्वतीय वास्तु कला के आधार पर तैयार की गई है।
इस कार्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं व तकनीकी तकनीकी उपकरण रहेंगे ।जहां इसमें पदाधिकारियों के कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा, वहीं एक बड़ा सभाकक्ष भी तैयार होगा। संवाद की दृष्टि से सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं कार्यालय में होंगी। जैसा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने आशा व्यक्त की है कि यह कार्यालय विधानसभा चुनाव से पहले पूरा कर लिया जाएगा ।
डॉ. भसीन ने कहा कि यह कार्यालय उत्तराखंड में पार्टी की संगठनात्मक दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि होगी। वर्तमान में पार्टी के हो रहे लगातार विस्तार व बढ़ रहे कार्य के साथ तकनीक में हो रहे परिवर्तनों को ध्यान में रखते बड़े कार्यालय की आवश्यकता महसूस हो रही थी। नई तकनीक व आधुनिक सुविधाओ से युक्त बड़े कार्यालय का अब श्री गणेश किया जा रहा है।