Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नी इवाना ट्रंप का निधन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन हो गया है। इवाना ट्रंप की आयु 73 वर्ष थी।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन हो गया है। इवाना ट्रंप की आयु 73 वर्ष थी। वह ट्रंप की तीन पत्नियों में पहली पत्नी थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये इवाना ट्रंप के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इवाना ट्रंप एक अद्भुत और सुंदर महिला थीं। उन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर में उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन हुआ है। ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि उनके तीन बच्चे, डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक थे। हम सभी को उन पर बहुत गर्व था। रेस्ट इन पीस, इवाना।
इवाना एक मॉडल थी और उन्होंने 1977 में डोनाल्ड ट्रम्प से शादी की थी। उनके पहले बच्चे का जन्म वर्ष 1977 के अंत में हुआ था, जबकि इवांका का जन्म 1981 में और एरिक का 1984 में हुआ था। डोनाल्ड ट्रम्प और इवाना ट्रम्प ने 90 के दशक की शुरुआत में तलाक ले लिया था। इसके बाद ट्रम्प ने 1993 में मेपल्स से शादी की थी। मेपल्स के साथ डोनाल्ड ट्रम्प की शादी 1999 तक चली। तलाक के बाद उन्होंने 2005 में तीसरी और वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रम्प से शादी की।
वहीं एरिक ट्रम्प ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मां को श्रद्धांजलि पोस्ट की और लिखा कि हमारी माँ एक अविश्वसनीय महिला थी। व्यवसाय में एक शक्ति, एक विश्व स्तरीय एथलीट, एक दीप्तिमान सुंदरता, और देखभाल करने वाली मां और दोस्त। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।