Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

Video: नैनीताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़, लगाई आग, 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा

देवभूमि उत्तराखंड में भी घिनौनी राजनीति का चेहरा देखने को मिला। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक के विवादित अंश को लेकर सोमवार को कुछ लोगों ने ऐसी हरकत की, जिसकी कल्पना देवभूमि में नहीं की जा सकती है।

देवभूमि उत्तराखंड में भी घिनौनी राजनीति का चेहरा देखने को मिला। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक के विवादित अंश को लेकर सोमवार को कुछ लोगों ने ऐसी हरकत की, जिसकी कल्पना देवभूमि में नहीं की जा सकती है। किसी का विरोध करना तो लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी के घर आग लगाने वाले को क्या कहा जाएगा। क्या ऐसे लोगों को उपद्रवी या फिर आतंक फैलाने वाले नहीं कहा जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर पर पथराव और आग लगाने की घटना हुई और पुलिस ने इस पर क्या कार्रवाई की, ये सवाल भी पूछा जाना चाहिए। सलमान खुर्शीद ने स्वयं फेसबुक पर नैनीताल स्थित उनके घर पर आग की लपटों और टूटी खिड़कियों की तस्वीरें साझा कीं। कथित तौर पर सलमान खुर्शीद की किताब में हिन्दुत्व (Hindutva)की तुलना कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों से की गई है।

सोमवार को नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र के रामगढ़ में प्यूड़ा गांव स्थित शतला में स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर उपद्रवियों ने प्रदर्शन करने के दौरान तोड़फोड़ की। इस दौरान उनके मकान में आग भी लगा दी गई। इसके बाद घर के केयर टेकर सुंदरराम ने आग को जैसे तैसे बुझाया। घटना दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। हालांकि तब प्रदर्शनकारी मौके से जा चुके थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या विमोचन होने के बाद से ही विवादों में है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने हिन्दुत्व की आतंकवाद से तुलना कर उसे बदनाम करने की कोशिश की है। किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है।  इस किताब का एक अंश है, जिसमें कहा गया है, “संतों और महात्माओं के लिए प्रसिद्ध सनातन धर्म और हिन्दू धर्म को हिन्दुत्व के नए प्रखर समूह द्वारा पीछे धकेल दिया गया है, यह सब उसी राजनीतिक विचारधारा के जरिये किया जा रहा है, जो आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी समूहों से मेल खाता है।उनकी इस टिप्पणी को लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष है। देश भर में उनके खिलाफ विरोध हो रहा है। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमे दायर किए जा रहे हैं।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने नैनीताल जनपद में रामगढ़ ब्लाक के प्यूडा़ गांव में आवास बनाया है। वह यहां आते रहते हैं। सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगढ़ कुंदन चिलवाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता खुर्शीद के आवास के बाहर पहुंचे। नारेबाजी कर उन्होंने खुर्शीद का पुतला भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आवास पर पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई। वहीं मामले में चिलवाल का कहना है कि जब वे लौट रहे थे, तभी उन्हें खुर्शीद के घर पर आग लगने की सूचना मिली। वह अपने साथियों के साथ आग बुझाने पहुंचे भी, लेकिन घर पर मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता की।
आवास पर मौजूद लोगों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर पर तोड़फोड़ व आगजनी की है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार मामले में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं। आग बुझा दी गई है। आंशिक तोड़फोड़ भी हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आवास की निगरानी बढ़ा दी गई है।
बीजेपी ने इसको लेकर सलमान खुर्शीद पर निशाना साधा है, पार्टी ने कहा कि खुर्शीद के बयान ने हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम वोट पाने के लिए सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। इस विवाद के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व के बीच अंतर बनाने की कोशिश की थी।
इसके जवाब में बीजेपी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा से हिन्दू धर्म के प्रति नफरत रही है। हालांकि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी खुर्शीद की आलोचना करते हुए कहा कि हिन्दुत्व को लेकर बढ़ा चढ़ा तुलना की गई है। आजाद ने कहा कि हम हिन्दुत्व को राजनीतिक विचारधारा के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते, लेकिन इसकी तुलना आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से करना पूरी तरह गलत है। सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली के एक वकील द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।