Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन बोले-भारत और चीन के रिश्तों में अभी कठिन समय

भारत के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने कहा कि भारत-चीन संबंधों को अगले पांच से दस वर्षों में कठिन समय के रूप में चिह्नित किया जायेगा।

भारत के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने कहा कि भारत-चीन संबंधों को अगले पांच से दस वर्षों में कठिन समय के रूप में चिह्नित किया जायेगा। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वेबीनार में उन्होंने यह बात कही। इण्डो चाइना रिलेशन्स इन दा इरा आफ बाइडन विषय पर आयोजित इस वेबीनार में मेनन ने कहा कि भारत को अपनी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जल्द ही चीन का सामना करना पड़ सकता है।


मेनन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जो युवा भारतीय विदेश सेवाओं से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें बाधाओं से लड़ने के लिए खुद को तैयार करना होगा। कठिन समय का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। इस वेबिनार में देश भर के विशेषज्ञों, प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस आयोजन में ग्राफिक एरा विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) राकेश शर्मा, रजिस्ट्रार डा. ओएन पण्डित मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डा.) राज के. धर ने किया। इस वेबिनार का आयोजन देहरादून में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस विभाग ने आयोजित किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।