Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एनएसई को लोकेशन केस से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एनएसई को लोकेशन केस से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में की गई है। इस केस में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णन मुख्य आरोपी हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस केस में उनसे पहले पूछताछ कर चुकी है।
इससे पहले ईडी फोन टैपिंग केस में मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को सीबीआई तलाश रही थी। जांच एजेंसी के अफसरों ने संजय पांडे के घर की तलाशी भी ली थी। ईडी की जांच में जांच में सामने आया था कि एनएसई को लोकेशन केस सामने आने के बाद संजय पांडे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण के 2017 में फोन टैपिंग बंद कर दी गई थी। जोगेश्वरी कार्यालय में कुल 120 कॉल इंटरसेप्ट करने की सुविधा है। 4 लैंडलाइन फोन से प्रत्येक से एक बार में 30 कॉल इंटरसेप्ट किए जा सकते हैं। ये लैंडलाइन एनएसई में थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।