Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 30, 2026

हरिद्वार के पूर्व सांसद साथियों के साथ बीजेपी में हुए शामिल, पीएम मोदी और सीएम धामी की कार्यशैली से हुए प्रभावित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यशैली से प्रभावित होकर विरोधी दलों के लोग अपने दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। इसी क्रम में सोमवार को हरिद्वार के पूर्व सांसद हरपाल साथी नेअपने समर्थको के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं। यही कारण है कि सभी पंथों, सभी वर्गों के लोग भारतीय जनता पार्टी में निरंतर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों को भी इसके लिए महत्वपूर्ण कारगर बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग विशेषकर दबे कुचले वर्ग के विकास को भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रयासरत है जिसका परिणाम अब दिखाई देने लगा है। आज जनता को सारी सुविधाएं तथा योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में मिल रहा है। यह पहली बार हुआ है कि जब गरीबों को योजनाओं का पूरा लाभ बिना किसी लाग लपेट के मिल रहा है। यही अन्य दलों की चिंता और समस्या का कारण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वग्राही और सर्व स्वीकार्य राजनीति दल बनता जा रहा है। हरिद्वार से सैकड़ों की संख्या में हरपाल साथी के साथ लोगों का शामिल होना इसी बात का संकेत हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा जुड़ता जा रहा है । उन्होंने कहा कि हरिद्वार में लगातार अन्य दलों के नेता आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बसपा के लोग अपने दलों को छोड़कर भाजपा के साथ आए हैं। वहीं हमारे अपने पुराने सहयोगी पूर्व सांसद हरपाल साथी का आना इस बात का संकेत है। डॉ निशंक ने कहा कि भाजपा में जिस तरह से लोगों के जुड़ने का क्रम बना हुआ है वह इस बात का प्रतीत है कि 2024 भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद हरपाल साथी ने कहा कि भाजपा हमारा परिवार है। मैं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से ही उनके साथ जुड़ा रहा हूं। यह बात अलग है कि कई कारणों से मैं अपने परिवार से अलग हो गया था, लेकिन मुझे अपनी गलती का एहसास हैं और गलती को सही करने के लिए मैं पुनः भाजपा में वापसी कर रहा हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो हमेशा राष्ट्र को समर्पित रहता है और हर वर्ग, हर पंथ, हर समाज के लिए लगातार कार्य करता है। हरपाल साथी ने कहा कि उनसे जो पहले गलतियां हुई है उन्हें दूर करते हुए अब मैं अपने संगठन के लिए ही समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य दल लोगों का उपयोग करते हैं और उन्हें छोड़ देते हैं। केवल भाजपा ही एक संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं एवं जनहितों के लिए सदैव प्रयासरत रहती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने किया। बीजेपी की ओर से दावा किया गया कि हरपाल साथी के साथ शामिल होने वालों में पदम सिंह गिरि, हिमांशु गिरि, आयुष शर्मा, मांगेराम, रणवीर सिंह, जनेश्वर प्रसाद, बाबूराम, मनु समेत करीब दो सौ लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, ज़िला अध्यक्ष जयपाल सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, प्रदेश आईटी सह प्रभारी प्रवीण लेखवार आदि लोग उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भू कानून रिपोर्ट के अध्ययन के बाद जनता से किए एक और वायदा पूरा करेंगे धामी: भट्ट
उत्तराखंड भाजपा ने भू कानून कानून अध्ययन और परीक्षण समिति द्वारा सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपने का स्वागत करते हुए इसे जनता से किए एक और वादे को पूरा करने की दिशा महत्वपूर्ण कदम बताया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही कमेटी द्धारा प्रस्तुत सुझावों का अध्यन करते हुए प्रदेश की जनता के हित में भू कानून में आवश्यक सुधार लाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेशवासियों द्धारा राज्य हित में वर्तमान भू कानून में परिवर्तन की मांग की जा रही थी, जिसके मद्देनजर जनहित में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिछले कार्यकाल में भू कानून के अध्यन और परीक्षण के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गयी थी। इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान अपने दृष्टिपत्र में कमेटी से मिले हुए सुझावों पर राज्यहित में भू कानून में जरूरी बदलावों का वादा किया गया था। अब जब तय समय सीमा में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है तो उम्मीद है कि रिपोर्ट के अध्ययन के बाद जनता से भाजपा का किया एक और वादा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा करने वाले हैं। इससे राज्य मे पलायन की समस्या पर भी अंकुश लगेगा और लोगों को संसाधनों का समुचित लाभ मिलेगा।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *