Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार ने कई लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज कई लोगों को कांग्रेस कीसदस्यता दिलाई गई। इन सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस हर जाति, हर धर्म की पार्टी है। ये पार्टी हर व्यक्ति को साथ लेकर चलती है। इस अवसर पर हिमांशु कटारिया, संदीप राठौर, पंकज सिंह, आदित्य, पूजा कटारिया, शांति देवी, विशाल सिंह, सुरजीत सिंह, सूरज सिंह, अर्जुन, अनूप रावत, सुनील कुमार, हिमांशु कुमार, कैलाश सहित अन्य कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर बैठक में देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अनूप रावत, शिव कुमार, अल्पना जदली, गुलशन, नितिन चंचल, कैलाश जोशी, सुशील कुमार, सलमान, शिवांश, फरीद अहमद, इंतजार आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।