Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने पर पूर्व विधायक राजकुमार ने जताई चिंता, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की ये मांग

राजकुमार

देहरादून में एक दिन पहले कुट्टू का आटा खाकर सौ से ज्यादा लोगों के बीमार पड़ने के मामले को लेकर राजपुर रोड विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार ने चिंता जाहिर की। साथ ही देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी इस मामले में सरकार और प्रशासन को सुझाव दिए हैं। खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक बयान में राजकुमार ने कहा कि सबसे पहले देहरादून जिले में कुट्टू का आटा सप्लाई करने वाले बड़े गोदाम को सील कर दिया जाए। गोदाम के साथ ही जिन दुकानों तक कुटू का आता पहुंचाया गया है, उन दुकानों को भी सील किया जाए। ताकि आटे से अन्य नागरिकों को बीमार होने से बचाया जा सके। खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके अलावा उन्होंने खराब खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने के मामले में आरोपियों पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है। पूर्व विधायक ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती ऐसे मरीजों को निशुल्क उपचार देने की भी सरकार से मांग की है। खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पढ़ेंः नवरात्र के दूसरे दिन ही सौ से ज्यादा लोग देहरादून के अस्पतालों में भर्ती, खाया था कुट्टू का आटा, सीएम धामी ने मरीजों का जाना हाल

वहीं, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी कुट्टू के खराब आटे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से मांग की है। लालचंद शर्मा ने कहा कि क्योंकि अभी नवरात्रे चल रहे हैं। ऐसे में कई लोग कुट्टू का आटा लेकर उससे पकवान बनाते हैं। इसलिए खराब आटे की बिक्री करने वालों पर खाद्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर शिकंजा कसा जाए। लालचंद शर्मा ने लोगों से भी अपील की है कि कुट्टू का आटा खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी की जांच और परख कर लें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।