पूर्व विधायक राजकुमार ने की देहरादून शहर में अवैध मोबाइल टावर हटाने की मांग, एमडीडीए सचिव को सौंपा ज्ञापन
देहरादून शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण एवं अवैध मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल मसूरी विकास प्राधिकरण के सचिव से मुलाकात की। इस मौके पर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि एमडीडीए सचिव ने शीघ्र ही कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सचिव मसूरी विकास प्राधिकरण को बताया कि डीएल रोड अंबेडकर कॉलोनी पर बिना अनुमति के एक टावर का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में मोबाइल टावर के आसपास गिरने का खतरा बना हुआ है। क्योंकि उनकी बुनियाद कमजोर है। आसपास घनी आबादी है और इससे लोगों की जान मान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने अवैध टावर के निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की। अन्यथा उन्होंने इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने बताया कि इसी कालोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने क्षेत्र की सामाजिक गली पर लेंटर डाल दिया और उसके पश्चात उसके ऊपर प्रथम तल का निर्माण करा दिया। इसी तरह अवैध पार्किंग भी बना दी गई है। जो की गैर कानूनी है। ऐसे अतिक्रमण को हटाने की उन्होंने मांग की। गली में गैर कानूनी लेंटर व टॉवर एवं गलत पार्किंग के नाम पर अतिक्रमण को तुंरत हटाने की उन्होंने आवश्यकता बताई। इस पर एमडीडीए सचिव ने उचित संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में राजीव सरीन, हेम राज, अशोक, रीना भारती, सुदेश, सारिका, ज्योति, अनुज कुमार, बीना, समीर महतो, रीता, रोहित यादव, सोहन प्रसाद आदि क्षेत्रवासी शामिल थे।



