Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को बताई समस्याएं, मिला ये आश्वासन

देहरादून शहर में पेयजल समस्या को लेकर महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में बिंदाल बस्ती के लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता (साउथ) से मुलाकात की। उन्होंने पानी के बिलों में अत्यधिक बढ़ोत्तरी का विरोध किया। साथ ही पेयजल की नियमित आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सीवर लाइन के नवीनीकरण की मांग की। इस संबंध में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लालचंद शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से बिन्दाल बस्ती के लोगो को हो रही समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि बिन्दाल बस्ती में पानी के बिल बहुत ज्यादा लिया जा रहा है। जिसका भुगतान करने के लिए बस्ती के लोग असमर्थ हैं। शर्मा ने कहा कि बिन्दाल बस्ती में पानी के बिल को कम किया जाए। जिसका भुगतान बस्ती के लोग आसानी से कर सकें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लालचन्द शर्मा ने यह भी अवगत कराया कि बिन्दाल क्षेत्र के अन्तर्गत सीवर लाईनों को ध्वस्त कर सीवर का पानी बस्ती की गलियों में बह रहा है। इससे लोगो को आने जाने में कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर गलियों में बहने से क्षेत्र वासियों में बीमारी फैलने का खतरा पनप रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अधिशासी अभियंता की ओर से आश्वासन दिया गया कि क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों का इस्टीमेट बनाकर जल्द ही पुनर्निर्माण किये जाने के लिये सरकार को भेजकर अवगत करा दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बस्ती के लोगों की समस्या का समाधान कैंप लगाकर करेंगे। ज्ञापन देने में पार्षद अर्जुन सोनकर, सुनील बांगा, कैलाश अग्रवाल, आशु रतूड़ी, अनिल चैटर्जी, राजेंद्र मंगाई, दिगंबर, राज किशोर, पंकज गौसाई, आशा देवी, सोमेश्वरी, कला देवी,चंदा साहनी, राजू भद्री, उपेंद्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *