Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

January 20, 2026

कार के मैकेनिक ने की टेस्ट ड्राइव, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शिमला बाईपास रोड पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट को कुचल दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह हादसा सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास हुआ। इस हादसे में एक अन्य भी घायल हुआ है। उसका इलाज वेलमेड अस्पताल में चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राजधानी देहरादून के केशव विहार चंद्रबनी निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह बिष्ट के दोस्त बासु का बीते शनिवार को जन्मदिन था। इस दौरान शाम के समय सभी दोस्त केक काटने के लिए जितेंद्र के कार्यालय में पहुंचे थे। उनके साथ रितिक ओमी व वैभव रावत भी थे। बीते शनिवार की रात करीब 8:00 केक काटने के बाद सभी घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर निकले। इस दौरान हादसा हो गया।  हादसे में घायल रितिक की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष बिष्ट सड़क किनारे खड़े थे। वह अपने ऑफिस से बाहर निकले ही थे कि तभी वर्कशॉप से टेस्टिंग के लिए निकली कार अनियंत्रित हो गई और ये हादसा हो गया। हादसे में एक अन्य रितिक राजपूत भी घायल हुए हैं। कार का फरार चालक अब्बू वर्कशॉप का कर्मचारी था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने वर्कशॉप मालिक वसीम को हिरासत में लिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल कार उसी वर्कशॉप में मरम्मत के लिए आई थी। जितेंद्र को वर्ष 2018 में एबीवीपी समर्थित छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। मौजूदा समय में जितेंद्र बिष्ट भाजयुमो महानगर महामंत्री का पद सम्भाल रहे थे। जितेंद्र अपने पीछे डेढ़ साल के शिशु व रोते बिलखते परिवार को छोड़ गए। उनके निधन पर डीएवी के पूर्व अध्यक्ष व मेयर सौरभ थपलियाल, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed