Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

दहेज हत्या के आरोप में पूर्व कांग्रेस नेत्री गिरफ्तार, ढाई हजार का घोषित था इनाम

हरिद्वार जिले में दहेज हत्या के आरोप में कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे बेटे शिवम भगत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

हरिद्वार जिले में दहेज हत्या के आरोप में कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे बेटे शिवम भगत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फरार होने के बाद पूनम और उसके दूसरे बेटे पर ढाई-ढाई हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर के मोहल्ला देवतान निवासी कांग्रेस नेता पूनम भगत के बेटे शिवम की पत्नी यशिका की बीते 24 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कुछ ही माह पहले ही शिवम और यशिका की शादी हुई थी। मामले में यशिका के पिता महेंद्र गौतम ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही पूनम भगत, बेटा शिवम व सौभाग्य, बेटी शिवांगी व दामाद अमन पाराशर दहेज में ऑडी कार की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 31 दिसंबर को भी यशिका की पिटाई कर उसे घर से निकाला गया था।
आरोप लगाया कि 24 को शिवम भगत, पूनम भगत व सौभाग्य भगत ने कार्तिक वशिष्ठ की मदद से उनकी बेटी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए शिवम भगत को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य आरोपित की भी तलाशी की जाने लगी।
वहीं, मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पूनम भगत को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। आरोपित पूनम भगत और उसके दूसरे बेटे सौभाग्य भगत की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही उनके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने आरोपित पूनम भगत को गिरफ्तार कर लिया है।