Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और हरीश का हुआ आमना सामना, कैबिनेट मंत्री हरक बोले-इस्तेमाल बारूद नहीं करता धमाका

एक बार फिर उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और पूर्व सीएम एवं भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत की एक साथ फोटो सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में सुर्खियां बनी हुई हैं।

एक बार फिर उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और पूर्व सीएम एवं भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत की एक साथ फोटो सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में सुर्खियां बनी हुई हैं। दोनों का आमना सामना एक इत्तेफाक है या फिर किसी रणनीति का हिस्सा, ये तो पता नहीं, लेकिन इसे लेकर तरह तरह की टिप्पणियां हो रही हैं। दो दिन पहले दोनों पूर्व मुख्यमंत्री आज लंबे अंतराल के बाद देहरादून में डिफेंस कॉलोनी में किसी के आवास में मिले। इस मुलाकात के संबंध में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि आदरणीय हरीश रावत जी से चलते- चलते भेंट हुई। कोरोना के पश्चात उनके स्वास्थ्य में सुधार देखकर संतोष हुआ। स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने अंदाज़ में कहा- मैं स्वस्थ हूँ।
अब यहां तक तो बात ठीक थी, लेकिन जब हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से पत्रकारों ने इस संबंध में पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस्तेमाल हो चुके बारूद से धमाके की उम्मीद नहीं होती। ऐसे में हरक की टिप्पणी भी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने भी अखबारों में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकात का फोटो देखा है। इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। टिप्पणी करेंगे तो बड़ी बात हो जाएगी। मुलाकात सामान्य बात है।
फिर हरक बोले-माना जैसे कोई बारूद है और एक बार प्रयोग करने के बाद उसे दोबारा भरेंगे तो उससे बड़े धमाके की उम्मीद नहीं की जा सकती। फर्क तब पड़ता है, जब जनता क्या चाहती है। हरक ने कहा कि प्रदेश को अच्छा बनाने के लिए सभी को मिलते-जुलते रहना चाहिए। हरीश भाई व त्रिवेंद्र भाई मिले हैं तो अच्छा ही है। उन्होंने आगे कहा, ‘जब चुनाव आएगा तो मैं चाहता हूं कि कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी उनसे मिलें। मगर वे मिलते ही नहीं। मैं तो हरीश रावत से भी मिलने-जुलने को तैयार हूं। त्रिवेंद्र भाई भी कटे-कटे से रहते हैं। अरे भई, छोटा सा प्रदेश है हमारा। छोटी सी बगिया है। इसमें सुंदर-सुंदर फूल खिलें, हरियाली हो। प्रदेश में सबकुछ अच्छा ही अच्छा हो।
गौरतलब है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्वकाल में हरक और त्रिवेंद्र के बीच कर्मकार कल्याण बोर्ड समेत कई विषयों पर तनातनी सुर्खियों में रही थी। यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत के विरुद्ध भी हरक ने पूर्व में मोर्चा खोला था। बाद में उनके तेवर नरम पड़ गए। अब उन्होंने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की तुलना इस्तेमाल हो चुके बारूद से की है तो इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होना स्वाभाविक ही है।