Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने दिया बीजेपी को झटका, कांग्रेस में हुए शामिल, कर्नाटक में बीजेपी के 40 नेता हुए बागी

कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले सत्ताधारी बीजेपी को झटका देते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर कांग्रेस में शामिल हो गए। शेट्टर ने सोमवार सुबह बेंगलुरु स्थित कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया के साथ बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। वहीं, कर्नाटक में बीजेपी की मुसीबत बढ़ रही है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कई पूर्व सीएम, डिप्टी सीएम सहित विधायकों पर जबरन चुनाव ना लड़ने का दबाव बनाया गया। ऐसे में पार्टी में खुली बगावत देखने को मिल रही है। करीब 40 नेताओं ने बगावती तेवर अपनाकर पार्टी छोड़ने कैा मन बना लिया है। कई ने तो कांग्रेसे ज्वाइन कर ली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस में शामिल होने को लेकर शेट्टर ने कहा कि कल मैंने बीजेपी छोड़ दी थी और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। कई लोग हैरान हैं कि एक मुख्य विपक्षी नेता, पूर्व सीएम और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी ने मुझे सारे पद दिए और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता होने के नाते मैंने सोचा था कि मुझे टिकट मिल जाएगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है, तो मैं चौंक गया। किसी ने मुझसे बात नहीं की, न ही मुझे मनाने की कोशिश की, आश्वासन भी नहीं दिया कि मुझे क्या पद मिलेगा? (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शेट्टर हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से छह बार विधायक रहे हैं, लेकिन इस सीट से टिकट को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और दो केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी तथा धर्मेंद्र प्रधान के साथ बातचीत विफल होने के बाद शेट्टर ने रविवार को पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। शेट्टर ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं देकर अपमानित किया है और कहा कि सत्ताधारी दल में उनके खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूत्रों ने बताया कि शेट्टर इसके बाद एक विशेष हेलीकॉप्टर में हुबली से बेंगलुरु गए और कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार, पूर्व मंत्री एम.बी. पाटिल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा के साथ चर्चा की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, शेट्टर की ओर से कोई बड़ी मांग नहीं की गई है। कांग्रेस ने बस शेट्टर को हुबली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने का आश्वासन दिया है। पार्टी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें वह पूरा सम्मान दिया जाएगा जिसके वह हकदार हैं।