पूर्व सीएम हरीश रावत का तंज, चुनावी जुमला बनकर रह गई सरकारी नौकरियां, सत्ता में आते ही एक साल में कांग्रेस भरेगी सारे पद
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने नौकरियों को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। साथ ही कहा कि सरकारी नौकरियां भाजपा के शासन में चुनावी जुमला बनकर रह गई हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने नौकरियों को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। साथ ही कहा कि सरकारी नौकरियां भाजपा के शासन में चुनावी जुमला बनकर रह गई हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने के एक बाद में ही कांग्रेस सारे रिक्द पदों को भर देगी।सोशल मीडिया में समय समय पर अपनी पोस्ट के जरिये सरकार पर हमला करने वाले हरीश रावत ने आज उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों को मुद्दा बनाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि- भाजपा सरकार, नौकरियों पर बड़ी बातें करना छोड़े। राज्य सरकार पहले यह बताएं कि जिन 24 तकनीकी पदों पर रोडवेज में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा करवाई थी, उनमें नियुक्तियां क्यों नहीं हुई? पॉवर कॉर्पोरेशन में 141 पद क्यों घटाए गये?
उन्होंने आगे लिखा कि-नौकरी में भर्ती का नाटक नहीं चलेगा। सबको मालूम है कि ये भर्तियां अब चुनावी जुमला बनकर रह गई हैं। हमारा वादा है कि 2022 में कांग्रेस के सत्ता में आते ही 1 साल के अंदर विभिन्न विभागों में पढ़े हुये सभी रिक्त पदों में भर्तियां कर देंगे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






