Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीएम तीरथ को चेताया, कहा- यदि ऐसा किया तो जान देकर करूंगा विरोध, कल करेंगे उपवास

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चेतावनी दी। ये चेतावनी उन्होंने उपनल कर्मियों को लेकर दी है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारों के लिए वह जान तक दे देंगे।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चेतावनी दी। ये चेतावनी उन्होंने उपनल कर्मियों को लेकर दी है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारों के लिए वह जान तक दे देंगे।
गौरतलब है कि नियमित करने की मांग को लेकर उपनल कर्मी धरना दे रहे हैं। आज धरने का 24 वां दिन है। उनके धरने पर लगातार दो दिन उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धरने पर भी बैठे थे। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता भी समय समय पर धरने को समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं।
16 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने धरने में शामिल होकर तीन घंटे का उपवास भी किया था। तब धस्माना ने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य की भाजापा सरकार ने उपनल में कार्यरत 22000 कर्मचारियों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 नवंबर में उच्च न्यायालय नैनीताल ने राज्य सरकार को निर्देशित करते हुए समान काम के लिए समान वेतन, चरणबद्ध तरीके से उपनल कर्मचारियों का समायोजन व जीएसटी व सर्विस टैक्स न काटे जाने के आदेश दिए थे। इनको मानने की बजाय राज्य की बीजीपी सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गयी व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के खिलाफ एसएलपी दायर कर दी।
अब उपनल कर्मियों को लेकर हरीश रावत ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चेताया। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही चिंता बढ़ाने वाला समाचार देखा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों को जो आंदोलनरत है, उन्हें बर्खास्त करने पर विचार कर रही रही हैं।
हरीश रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि-माननीय श्री तीरथसिंह जी खबरदार, यदि आपने ऐसा कदम उठाया तो इस कदम का हम प्राण देकर के भी विरोध करेंगे।
18 मार्च, 2021 को उपनल कर्मियों के न्यायपूर्ण संघर्ष के पक्ष में मैं अपने आवास पर 1 घंटे का उपवास भी रखूंगा। यह उपवास, राज्य सरकार के लिये एक अग्रिम चेतावनी के रूप होगा कि यदि आपने उपनलकर्मियों, हमारे अंशकालिक जिनको अतिथि शिक्षक कहा गया है, अतिथि शिक्षक आदि के साथ छेड़छाड़ की और उनको न्याय प्रदान नहीं किया तो कांग्रेस इस आंदोलन को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ायेगी।