Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत ने नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस विधायकों को सदन में प्रदर्शन के लिए दी बधाई, अन्य संगठनों की भी सराहना

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व कांग्रेस के सभी विधायकों को विधानसभा में जनहित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाने पर उन्हें बधाई दी है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व कांग्रेस के सभी विधायकों को विधानसभा में जनहित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने सदन से सड़क तक सरकार को बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार से सहित सरकारी कर्मचारियों आदि के मुद्दों पर जोरदार ठंग से सरकार को घेरा है।
हरीश रावत ने कहा कि हमारे कांग्रेस के युवाओं ने भी बेरोजगारी पर राज्य सरकार को विधानसभा का घेराव कर सड़क पर घेरा है। कांग्रेस का सदन से सड़क तक जोरदार प्रदर्शन रहा है। वहीं उन्होने वन अधिकार मंच सहित विभिन्न संगठनों की ओर से सरकार के विरुद्ध कमियों व असफलताओं के विरुद्ध किये गए प्रदर्शन पर भी सभी संगठनों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि अब राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है, कांग्रेस इस परिवर्तन के संदेश को लेकर जनता तक जायेगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।