Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष चेतन बने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष व उत्तराँचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष चेतन गुरंग ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन का प्रभावशाली पद प्राप्त किया।

उत्तराखंड ने देश में कई क्षेत्रों में अपना परचम फहराया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष व उत्तराँचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष चेतन गुरंग ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन का प्रभावशाली पद प्राप्त किया। ये उत्तराखंड के लिये उपलब्धि और गर्व की बात है। साथ ही पत्रकार जगत के लिये भी ये हर्ष व गौरव का विषय है ।
टेबल टेनिस को पूरे देश में प्रचार प्रसार व उसके विकास व उत्थान के लिए टेबल टेनिस फेडरेशन ने कई समितियों में महत्वपूर्ण पुनर्गठन किया। इसी कड़ी में व्यापक विचार विमर्श के बाद धनराज चौधरी को महासचिव पद के साथ-साथ सीईओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही पूरे देश मे टेबल टेनिस के व्यापक प्रचार व प्रसार के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन के रूप में चेतन गुरुंग को यह दायित्व सौंपा गया
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अपने अध्यक्ष की उपलब्धि पर उनको बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी। यूनियन के महासचिव गिरधर शर्मा ने ये जानकारी देते हुए कहा कि यूनियन आशा करती है कि उनके इस गरिमामय पद का फायदा उत्तराखंड के टेबल टेनिस व यहाँ के खिलाड़ियों को भी उनके खेल के उत्थान में होगा। साथ ही उत्तराखंड का नाम देश व विदेश में होगा।