पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल सहित आधा दर्जन वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल
उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव अगले साल 2027 में होने हैं। चुनाव से पहले पाला बदल की राजनीति शुरू हो चुकी है। शुरुआती दौर में इस अखाड़े में कांग्रेस बाजी मारती नजर आ रही है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत उत्तराखंड के आधा दर्जन नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस के प्रवक्ता और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजेपी के लोगों के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से आयोजित एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधानसभा में नेता विपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य व चकराता विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य करण माहरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव विजय सारस्वत, पूर्व राज्य मंत्री पवन भट्ट समेत अनेक नेता मौजूद थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक एवं नगर पालिका रुद्रपुर के अध्यक्ष रहे राजकुमार ठुकराल, बसपा के पूर्व विधायक नारायण पाल, टिहरी गढ़वाल के घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की की नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गौरव, नैनीताल जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह और मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस के उत्तराखंड के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मदन यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से 15 दिन के लिए अवकाश लिया था। इसलिए वह इस कार्यक्रम में दिल्ली नहीं आए। इससे पहले कुमारी शैलजा और तमाम पार्टी नेताओं ने दो-दो मिनट के भाषण देकर आने वाले नेताओं का स्वागत किया और कहा कि उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


