दून में शिवम मार्किट ऑनर्स एसोसिएशन का गठन, ये बनाए गए पदाधिकारी
देहरादून में शिवम मार्किट ऑनर्स एसोसिएशन का गठन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से पदाधाकारियों का चयन किया गया। सभी व्यपारियों ने उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा को मुख्य संरक्षक, विजय वर्धन डंडरियाल को और प्रदीप चौधरी संरक्षक चुना।
वहीं पूर्व नगर पालिका सभासद श्याम सुंदर उपाध्याय को अध्यक्ष, जसपाल सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल और संजय को उपाध्यक्ष, ज्योति नरूला को महामंत्री, गुड्डू पांथरी को संगठन मंत्री, देवराज रॉय को संयुक्त मंत्री, प्रदीप अग्रवाल को सचिव, अमन विरमानी को सह सचिव, रोहित कपूर को मीडिया प्रभारी, टोनी पलटा को प्रचार मंत्री, अंकुश को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए मनोज, पवन सरकार, संजय गुलाटी, इमरान को चुनाव गया। सभी पदाधिकारियों को माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक अशोक वर्मा एवं पृथ्वीराज चौहान, महानगर अध्यक्ष पंकज मसोन ने संयुक्त रूप से शिवम मार्किट ऑनर्स एसोसिएशन को दून वैली उद्योग व्यापर मंडल के साथ संबद्ध करने की घोषणा की। कार्यक्रम में दिव्य सेठी, अनुज चंदेल, मनन आनंद, राम प्रकश, सुमित, वैभव एवं अन्य लोग उपस्तिथ थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



