Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

कुमाऊं क्षेत्र में वन अधिकारियों पर वन गूजरों के उत्पीड़न का आरोप, पीसीसीएफ चीफ से मिला संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के वन अधिकारियों पर वन गूजरों के उत्पीड़न के का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीसीसीएफ चीफ समीर सिन्हा से मुलाकात की। साथ ही उत्पीड़न बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई को कहा। बताया गया कि पीसीसीएफ चीफ वन्यजीव ने मामले पर तत्काल कुमाऊं कंजर्वेशन को जांच के आदेश जारी कर रिपोर्ट तलब की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वन प्रभाग तराई पूर्वी व पश्चिमी के अधिकारी वन तस्करी की शिकायत का संज्ञान लेने की जगह उल्टा शिकायतकर्ता को ही धमकाने और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे है। पांच जून को तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आम पर पोखरा रेंज में अवैध सागौन की लकड़ी काटे जाने की शिकायत डीएफओ से व टोल फ्री नंबर पर की गई थी। डीएफओ ने शिकायत अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उल्टा शिकायतकर्ता को ही धमकी देने लगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी तरह 17 जुलाई को रनसाली रेंज में भी वन गूजरों ने तस्करों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली पर ले जाई जा रही शीशम, खैर, रोनी आदि की लकड़ियां बरामद कर ट्राली वन विभाग के सुपुर्द की थी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी शिकायत करने वाले गुलाम रसूल को ही धमकाने लगे। वन विभाग के कर्मचारियों ने फर्जी आरोप लगाकर शिकायतकर्ता की बाइक ही सीज कर दी और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वन गूजर की किलपुरा भूमि को लेकर स्थगन आदेश दिये जाने के बावजूद भी वृक्षारोपण की कार्रवाई की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन किए जाने,वनाधिकार कानून को लागू किये जाने तथा गैर कानूनी तरीके से वन गूजरों को नोटिस दिये जाने पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतिनिधि मंडल में वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अरुण जोशी, समाजवादी लोकमंच के संयोजक मुनीष कुमार, उत्तराखंड किसान सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवान, वन गुर्जर मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद कासिम, गुलाम रसूल व मौ गनी , महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत, सरस्वती जोशी, सरपंच जगदीश चंद्र, किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती, राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मी सिंह इत्यादि शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।