भारत में लगातार तीसरे दिन कम मिले कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में तीन गुना से ज्यादा मिले नए संक्रमित
भारत में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या घटने लगी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कोरोना की चौथी लहर का असर कम हो रहा है। वहीं, उत्तराखंड में कोरोना के तीन गुना से ज्यादा संक्रमित मिले। हालांकि ये संख्या भी मामूली है। मंगलवार छह सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4416 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 22 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कोरोना से देश में अब तक कुल 528030 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के भीतर 6032 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 43886496 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 52336 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 1993670 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2137268615 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार पांच सितंबर को कोरोना के 5903 नए संक्रमित मिले और नौ मरीजों की मौत, रविवार चार सितंबर को कोरोना के 6804 नए संक्रमित मिले और 21 मरीजों की मौत, शनिवार तीन सितंबर को कोरोना के 7211 नए संक्रमित और 25 लोगों की मौत, शुक्रवार दो सितंबर को कोरोना के 6166 नए संक्रमित, 19 लोगों की मौत, गुरुवार एक सितंबर को कोरोना के 7,946 नए मामले और 37 लोगों की मौत, बुधवार 31 अगस्त को कोरोना के 7,231 नए मामले और 45 लोगों की मौत, मंगलवार 30 अगस्त को कोरोना के 2862 नए केस और 30 लोगों की मौत, सोमवार 29 अगस्त को कोरोना के 7591 नए केस और 45 लोगों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में तीसरे दिन भी नहीं हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना का हमला हुआ और नए संक्रमितों की संख्या में तीन गुना से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। राहत की बात ये है कि तीसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। सोमवार पांच सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार चार सितंबर को 15 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 778 केंद्र में 11770 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.09.05 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7740 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 103487 हो गई है। इनमें से 99042 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 76 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 386 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7740 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 322 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.31 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.70 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



