Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

राष्ट्रपति के दून प्रवास के दौरान दूसरी बार कानून व्यवस्था का मजाक, कांग्रेस ने कहा- जर्जर कानून व्यवस्था

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मुख्य पलटन बाजार में बुधवार देर रात को तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति देहरादून पहुंची थी और बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वापस चली गई थीं। पल्टन बाजार में लगी आग के मामले में उत्तराखंड कांग्रेस ने दावा किया कि ये आग किसी दुर्घटना के कारण नहीं लगी, बल्कि इसे लगाया गया था। ऐसे में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान ऐसी घटना का होना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इससे पहले भी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान देहरादून में एक आभूषण के शो रूम में लूट हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने आज देहरादून के पलटन बाजार आगजनी मामले में राज्य की भाजपा सरकार व राजधानी पुलिस पर जबरदस्त प्रहार किया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह संयोग है या प्रयोग कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब देश की महामहिम राष्ट्रपति की राज्य की राजधानी में मौजूदगी रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पहली बार पुलिस मुख्यालय से सौ कदम की दूरी पर रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में दिन दहाड़े दुस्साहसी डकैती को अंजाम दिया गया था। इस बार भी शहर के बीचों बीच देहरादून के हृदय स्थल पलटन बाजार में कोतवाली से मात्र सौ कदम की दूरी पर रात्रि एक बजे एक्टिवा स्कूटर सवार ने आराम से आ कर बोतल से ज्वलंतशील पदार्थ दुकान के शटर के नीचे से डाल कर तीन मंजिला रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान को आग के हवाले कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि यह घटना मात्र आगजनी की नहीं है, बल्कि एक ऐसी घटना है जो देहरादून की कानून व्यवस्था के खोखले पन और ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। धस्माना ने कहा कि राजधानी देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी, विधानसभा भवन, आईआईपी, आईआरडीई, ऑर्डनेंस फैक्ट्री व अनेक राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं। मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत तमाम मंत्री, विधायक यहां रहते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह कि देश की राष्ट्रपति राजधानी में दो दिवसीय प्रवास व अनेक कार्यक्रमों के लिए बुधवार तक राजधानी में मौजूद थीं। ऐसे समय पर किसी अपराधी ने यह घटना दुस्साहसी तरीके से अंजाम दे दिया, यह बहुत बड़ी सुरक्षा चूक का मामला है। इसे राज्य सरकार व मुख्यमंत्री जो प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं, गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही भी करनी चाहिए। धस्माना ने कहा कि अगर उक्त मामले में अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।