Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट, अर्जुन व आराधना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

देहरादून में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के बालक वर्ग में एरिस्टोटल हाउस विजयी रहा। खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन घनशाला और आराधना ठकुरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने किया। फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच एरिस्टोटल और गैलीलियो हाउस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एरिस्टोटल हाउस के अर्जुन, ओम, अभिनव, शौर्य और निश्चित ने 1-1 गोल किया। वहीं गैलीलियो हाउस के शिवांश ने 3 और शैफुल्लाह ने 1 गोल दागकर दूसरा स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में गैलीलियो हाउस प्रथम और आइंस्टीन हाउस दूसरे स्थान पर रहा। गैलीलियो हाउस की अराधना ने 4, प्रज्ञा ने 2, तूबा‌ ने 1 और खुशी 3 गोल किया। आइंस्टीन हाउस की लावन्या ने 3, शीरी ने 2, गार्गी ने 1 और साइसा ने 2 गोल किये। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने विजयी छात्र छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में जीत आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है और हार खुद को और ज्यादा मजबूत बनाने तथा अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा देती है। जिंदगी में अनुशासन और खेल भावना हर सफलता के हर मुकाम पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी व्यवहारिक शिक्षा खेलों से मिलती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा इस्सर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोल सहित ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।