Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका संगीता ढौंडियाल ने घोली मधुर गीतों की मिठास

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द और युवा प्रकोष्ठ के सहयोग से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा से परिचय कराया। वहीं, लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने शानदार प्रस्तुतियां देकर गीतों की मिठास से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम की शुरुआत मे समिति की पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ एवं क्षेत्रीय पार्षद विमल उनियाल, वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं डीएवी पीजी कालेज के पूर्व छात्र नेता सहेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित किया। पहले सत्र में क्षेत्र के बच्चों ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। इनमें टेनी स्कॉलर एकेडमी, होली ब्लैस स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ही युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ जनों ने अपनी अपनी शानदार प्रस्तुति दी गयी। इस सत्र का संचालन सुबोध मैठानी एवं आशीष गुसाई ने संयुक्त रूप से किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

दूसरे सत्र में सुप्रसिद्ध लोक गायिका संगीता ढौडियाल ने- भगवती नंदा से गीत की शुरुआत की। उसके बाद गढ़वाली गीत- युहदं का दिन बॉडी ऐ गेन, ज्यू नि लगद स्वामी जी तुम बिन की प्रस्तुति दी। उसके बाद- ढोल दामो बजगेन, का दर्शकों ने बहुत आनंद लिया। गीत की प्रस्तुति में उनका अजय जोशी ने दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सुप्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्सवान ने – है नंदा हे गौरा से, अपनी प्रस्तुति शुरू की। साथ ही उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने अपने स्थान पर खड़े होकर नृत्य भी किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष बीएस चौहान, कैलाश राम तिवारी, सचिव गजेंद्र भंडारी, अनूप सिंह फर्त्याल, सुबोध मैठानी, सोहन सिंह रौतेला, दीपक काला, गब्बर सिंह केंतुरा, मुकेश पोखरियाल, नरेंद्र रावत, आर्यन रावत, पुष्कर सिंह गुसाई, देवेंद्र भंडारी, नितिन मिश्रा, विजय रावत, हिमांशु राणा, अवनीश पायल, अजय तड़ियाल, संजय चौहान, संदीप मंमगाई आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।