Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

उत्तराखंड के इन दो जिलों में सुबह और शाम को परेशान करेगा कोहरा, अन्य स्थानों पर रहेगा मौसम शुष्क

इन दिनों उत्तराखंड में आसमान साफ है। दिन में गुनगुनी धूप है और सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ गई है। बारिश का कहीं कोई नामोनिशान नहीं है।

इन दिनों उत्तराखंड में आसमान साफ है। दिन में गुनगुनी धूप है और सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ गई है। बारिश का कहीं कोई नामोनिशान नहीं है। हालांकि बदलते मौसम में बच्चों और बूढ़ों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी जरूरत है। इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें आम रहती है। ऐसे में इन्हें गर्म कपड़े पहनाने में लापरवाही न बरती जाए।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कल से मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। 21 नवंबर को उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरा छाएगा। कोहरा के कारण लोगों को 22 नवंबर तक परेशानी हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर 23 नवंबर से मौसम साफ होने की संभावना है।