Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र की घाटियों में एक सप्ताह तक छाएगा कोहरा, न्यूनतम तापमान में होगी हल्की बढ़ोत्तरी, जानिए मौसम पूर्वानुमान

फिलहाल उत्तराखंड में नवंबर माह सूखा निकल गया। कहीं किसी जिले से बारिश की खबर नहीं आई। इसके साथ ही राज्यभर में सूखी सर्दी से खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत भी अब आम होने लगी है। आज गुरुवार 27 नवंबर 2025 की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में धूप खिल गई थी। दिन में मौसम सुहावना है। सुबह, शाम और रात को अब सर्दी बढ़ने लगी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज 27 नवंबर से लेकर तीन दिसंबर तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो से तीन दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी संभव है। साथ ही इस सप्ताह के दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्र की घाटियों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। फिलहाल किसी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। टिहरी से मुक्तेश्वर तक पारे में गिरावट आई है। गंगोत्री सहित ऊंचे पर्वतीय इलाकों में नदी और झरने जमकर बर्फ का रूप लेने लगे हैं। पर्वतीय जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 27 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे तक देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 28 नवंबर से लेकर चार दिसंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 22, 21, 21, 19, 19, 19, 19 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10, नौ, 10, नौ, नौ, नौ, आठ डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। यानि कल से दिन के समय तीन दिन तापमान में हल्की वृद्धि के बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तीन दिसंबर तक देहरादून में आसमान साफ रहेगा। इसके बाद चार दिसंबर को बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।