Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में एक सप्ताह छाएगा कोहरा, जानिए देहरादून का तापमान, मौसम का पूर्वानुमान

फिलहाल उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। देहरादून सहित राज्य के अन्य जिलों में सुबह से ही धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के समय ज्यादा सर्दी नहीं है। वहीं, सुबह, शाम और रात तो सर्दी का हमला जारी है। पर्वतीय जिलों में तो सर्दी से लोग बेहाला हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में फिलहाल ज्यादा सर्दी नहीं है। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना कम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबित, आज शनिवार 29 नवंबर से लेकर पांच दिसंबर 2025 तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। साथ ही इस सप्ताह में राज्य के पर्वतीय क्षेत्र की घाटियों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार 29 नवंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। 30 नवंबर से लेकर छह दिसंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 20, 19, 19, 19, 19, 19, 20 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10, आठ, आठ, आठ, आठ, नौ, 10 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।