Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तर भारत में कोहरे ने विजिबिलिटी कर दी शून्य, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शानदार धूप

मौसम का आनंद लेना है तो उत्तराखंड चले आइए। यहां राजधानी देहरादून सहित अन्य पर्वतीय जिलों में सुबह से ही शानदार धूप निकल रही है। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में सुबह के समय कोहरा जरूर छा रहा है। कोहरा कल भी जारी रहेगा। वहीं, राज्यभर में मौसम शुष्क है। फिलहाल 29 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 30 और 31 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही इन जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप
बढ़ती ठंड के बीच दिल्ली समेत पूरा एनसीआर इन दिनों घने कोहरे और धुंध की चपेट में है। दिसंबर का महीना खत्म होने को है, ऐसे में आज बुधवार 27 दिसंबर को इतना घना कोहरा दिल्ली-नोएडा की सड़कों पर देखा गया कि लोगों का एक-एक कदम आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है। नोएडा और दिल्ली की बहुत सी सड़कों पर विजिबिलिटी न के बराबर ही देखी गई। उत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की स्थिति है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा में सर्दी का दौर जारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में तापमान की स्थिति
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार 27 दिसंबर की पूर्वाह्नन करीब साढ़े 11 बजे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है। 28 दिसंबर से लेकर तीन जनवरी तक देहरादून का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री घटते हुए छह डिग्री तक पहुंच सकता है। 29 से 31 दिसंबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।