Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव, फिर बाहर निकली हरिद्वार जिले की फाइलों में दबी छह मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि हर दिन मामूली संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, अब फिर से हरिद्वार जिले की छह मौत फाइल से निकलकर बाहर आई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि हर दिन मामूली संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, अब फिर से हरिद्वार जिले की छह मौत फाइल से निकलकर बाहर आई। यानी कि इन मौत की समय से सूचना नहीं दी गई। अब जाकर स्वास्थ्य विभाग को पता चल रहा है कि 31 मार्च से 17 मई के बीच हरिद्वार के अस्पतालों में छह मौत हुई थी। ना तो सरकार का और ना ही स्वास्थ्य विभाग का ऐसे अस्पतालों पर कोई नियंत्रण है, जो देरी से मौत की सूचना भेज रहे हैं। एक दो दिन की देरी की बात तो हजम होती है, लेकिन मार्च माह से मई माह के बीच की मौत की सूचना 31 अगस्त को मिलना हैरानी भरा है।

नहीं हुई कोई मौत
मंगलवार 31 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 28 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले सोमवार 30 अगस्त को कोरोना के 38 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1011 केंद्रों में 90947 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि सात सितंबर की सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गई है।
अब तक कुल 7387 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342976 हो गई है। इनमें से 329183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 24 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 360 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7387 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.98 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। मंगलवार 31 अगस्त को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 576 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 347 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *