Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 19, 2026

फेसबुक में युवती को मैसेज भेजकर कर रहा था परेशान, पुलिस ने काटा पांच हजार का चालान

उत्तराखंड के चमोली जिले में फेसबुक के जरिये एक युवती को मैसेज भेजकर परेशान करना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। खुद को फंसता देख युवक माफी मांगने लगा। इस पर पुलिस ने उसका पुलिस एक्ट में चालान काटा। उससे जुर्माने के रूप में पांच हजार रुपये वसूले गए। साथ ही आगे ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी।
चमोली जिले में मेहलचौरी पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि एक युवती ने वाट्सएप के जरिये शिकायत भेजी थी। इसमें कहा गया कि गैरसैंण निवासी एक युवक उसे फेसबुक में परेशान कर रहा है। वह उसे मैसेज भेजता है। इस पर पुलिस ने उक्त युवक की फेसबुक आइडी को सर्विलांस से चेक कराया। पता चला कि वह गैरसैंण में रहता है। उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने पकड़ लिया।
खुद को फंसता देख युवक माफी मांगने लगा। इस पर पुलिस ने उसका पुलिस अधिनियम में चालान किया। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। पुलिस ने उसे सख्त चेतावनी देने के साथ ही लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया में दूसरों के साथ मर्यादित व्यवहार रखें। अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed