Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

ओलम्पिक में खेलेंगे ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राएं, हजारों ने जताया विजय का भरोसा, बोर्ड पर लिखे शुभकानाओं के संदेश

देहरादून। पेरिस ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाने वाले ग्राफिक एरा के पांच छात्र.छात्राओं को आज हजारों विद्यार्थियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में लगे विशाल बैनर पर छात्र छात्राओं ने अपने इन सहपाठियों के लिए बहुत भावुक होकर संदेश लिखे और उनकी विजय का भरोसा जताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र लक्ष्य सेन बैडमिन्टन में एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी, बीबीए के सूरज पंवार और बीबीए के ही परमजीत सिंह बिष्ट एथलेटिक्स में ओलम्पिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके साथ ही पैरा ओलम्पिक में एमबीए के मनोज सरकार भी देश की ओर से खेलेंगे। ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र अरूण सिंह ओलम्पिक खेलों में टेक्निकल सपोर्ट टीम के सदस्य के रूप में शामिल होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक ऑडिटोरियम में एक विशाल सिग्नेचर बोर्ड लगाकर देश का झंडा लेकर पेरिस ओलम्पिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जाने वाले इन पांचों खिलाड़ी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस बोर्ड पर छात्र छात्राओं ने अपने इन साथियों के नाम शुभकामना संदेश लिखे। किसी ने सूरज से भी ज्यादा चमकने की बात लिखी है और लिखा है कि आपका समर्पण हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। किसी ने लिखा है कि गोल्ड आपको जरूर मिलेगाए तो किसी ने लिखा है कि परिणाम जो भी होए आप हमारे लिए चैम्पियन हो। किसी ने लिखा है चक दे फट्टे। पोलैण्डए टर्कीए ताइवानए इजिप्ट, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका समेत अनेक देशों के छात्र छात्राओं ने भी अपने इन सहपाठियों की विजय की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाने वाले संदेश लिखे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।