Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कोरोना के नए स्ट्रेन ने उत्तराखंड को दी राहत, पांच लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, तीन सैंपल की रिपोर्ट बाकी

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर जहां पूरी दुनिया में हल्ला मचा है, वहीं, उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर है। यहां से भेजे गए आठ सेंपल में पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई। तीन सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इनमें ब्रिटेन से छह दून लौटे थे। रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि इन व्यक्तियों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन नहीं है। वे सामान्य कोरोना वायरस से ग्रसित हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ राहत की सांस ली है।
बता दें कि प्रदेश में ब्रिटेन से आए कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें छह मामले देहरादून, एक ऊधमसिंहनगर व एक नैनीताल जिले से है। देहरादून में कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि जिले से छह लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिनमें पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें तीलू रौतेली कोविड केयर सेंटर में रखा गया था। अब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी गई है। वहीं जिन लोगों की सैंपलिंग होनी बाकी है, उनकी सैंपलिंग की जा रही है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92842 हो गई है। इनमें से 86737 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 1555 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के वर्तमान में 3309 एक्टिव केस हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।