Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

रुड़की में छह साल की बच्ची और उसकी मां से दुष्कर्म मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की में मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है।

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की में मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है। गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई थी। इसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिन्हित किया गया। जिसके चलते पांच नाम सामने आए। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम ने दबिश दी। इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है। कार सवारों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *