उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन की जिम्मेदारी सबसे पहले अपने घर से लें आनंद रावतः अमित जोशी
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने कहा कि आज के अखबारों में पूर्व सीएम हरिश रावत और उनके बेटे आनंद रावत का एक बड़ा विरोधाभासपूर्ण बयान देखने को मिला।
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने कहा कि आज के अखबारों में पूर्व सीएम हरिश रावत और उनके बेटे आनंद रावत का एक बड़ा विरोधाभासपूर्ण बयान देखने को मिला। इसमें उन्होने प्रदेश की आइटीआइ और पॉलिटेक्निक की दुर्दशाओं एवं उत्तराखंड के युवाओं के कम मानदेय पर अपनी चिंता व्यक्त की। साथ ही सोशल मीडिया पर हरीश रावत ने भी यह लिखा कि वह तो समय के मारे हुए हें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता आनन्द रावत से ये निवेदन करती है कि इस बेरोजगार और मजबूरीवश पलायनशील उत्तराखंज की जिम्मेदारी सर्वप्रथम घर से ली जाए।अमित जोशी ने हरीश रावत जी पर सीधा आरोप लगाते हुए पूछा कि आप केन्द्रीय श्रम राज्य मंत्री रहे। उनके पास आइटीआइ को बेहतर करने का और उत्तराखंड को स्किल फुल बनाने का पूरा मौका था। आप तब भी असफल रहे। इसके बाद जब उत्तराखंड की जनता ने आपको मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया, तब भी आपने अपने क्षेत्रीय नेताओं को खुश करने के लिये बिना इंफ्रास्ट्रक्चर, बिना लेब के पॉलिटेक्निक खुलवा दिये।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को बेरोजगार बनाने के लिये हरीश रावत जिम्मेदार हें, क्योंकि उत्तराखंड की जनता ने उन्हें मौका दिया था। साथ ही उन्होंने आनन्द रावत से निवेदन किया कि युवाओं की वेदना को सोशल मीडिया एवं अखबारों में बयान करने के बजाय उत्तराखंड की इस कुव्यवस्था के लिए प्रमुख जिम्मेदारों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उत्तराखंड के युवाओं से सार्वजनिक माफी एवं नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रायश्चित करने का आग्रह करें।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






