Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पहले रिपोर्ट आई निगेटिव, फिर टीका लगाया और रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र नेगी हुए कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी कोरोना संक्रमित हो गए। आज दोपहर ही उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी कोरोना संक्रमित हो गए। आज दोपहर ही उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। नेगी कोरोना का टीका लगवाने के बाद संक्रमित हुए। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कोरोना का टीका लगवाने के बाद संक्रमित हुए थे। टीका लगाने के बाद एंटीबॉडी बनने में तीन माह लगते हैं। ऐसे में टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाने के साथ ही कोरोना के नियमों का पालन जरूरी है।
21 व 22 मार्च को कांग्रेस नेता हरीश रावत कोटद्वार गए थे। सुरेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक उनके कार्यक्रमों में वह भी सम्मिलित हुए थे। 24 मार्च को हरीश रावत के कारोना पॉजिटिव आने पर उन्होंने भी पत्नी हेमलता नेगी व साथियों के साथ कोरोना का टेस्ट करवाया। इसमें सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई।
उन्होंने बतााय कि इसके बाद उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें बुखार आ गया। जैसा कि डॉक्टर बता रहे हैं कि वैक्सीन लगाने से कई व्यक्तियों को बुखार आ रहा है। चार-पांच दिन तक मुझे बुखार रहा। इस पर उन्होंने कल 29 मार्च को सोचा कि एक बार फिर अपना व पत्नी का कोरोना टेस्ट करवा लूं। इसमें मे उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव तथा पत्नी हेमलता नेगी की नेगेटिव आई।
सुरेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक सर्वप्रथम उन्होंने कोटद्वार चिकित्सालय मे उपचार करवाया. इसके बाद उन्हें हाय सेंटर रेफर किया गया है। अब वे देहरादून में अपना इलाज करवा रहे हैं और पहले से स्वस्थ हूं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि इस बीच में जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवा लें। साथ ही लिखा कि- अभी चिकित्सा परामर्श के कारण फोन पर समय देना संभव नहीं हो पा रहा है। आप सभी की सद्भावना मेरे साथ है। मैं शीघ्र ही स्वस्थ होकर आप लोगों के बीच में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *