पहला नवरात्र आज, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि पर्व आज 22 सितंबर 2025 से शुरू हो गया है। इस बार की खासियत है कि ये पर्व दस दिन का है। दसवें दिन एक अक्टूबर को महानवमी है। अगले दिन दो अक्टूबर को दशहरा है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जा रही है। साथ ही आज से मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ हो गई है। घरों, मंदिरों के साथ ही विभिन्न संस्थानों में ये त्योहार मनाया जाता है। विभिन्न पूजा समितियों की और से पूजा पंडाल भी सज गए हैं। यहां पूरे नवरात्र मां दुर्गा की पूजा होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस पर्व की तैयारियां पूजा पंडालों में तो कई माह पहले से शुरू हो जाती हैं। साथ ही घरों में घट स्थापना कर दी गई है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और सभी की सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
नवरात्रि पर्व के मौके पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो तभी खबर बायरल होगी। बस इतना ध्यान रखिए।



