Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

पहले भाभी के साथ बनाए अवैध संबंध, गर्भवती होने पर खाई में दिया धक्का, हत्यारोपी देवर गिरफ्तार

पहले भाभी से देवर ने अवैध संबंध बनाए। गर्भवती होने पर भाभी ने गर्भपात से मना कर दिया और वह देवर के साथ रहने की जिद्द करने लगी। इस पर देवर ने भाभी को ही ठिकाने लगा दिया।

पहले भाभी से देवर ने अवैध संबंध बनाए। गर्भवती होने पर भाभी ने गर्भपात से मना कर दिया और वह देवर के साथ रहने की जिद्द करने लगी। इस पर देवर ने भाभी को ही ठिकाने लगा दिया। हत्या के चार माह बाद ही घटनाक्रम का खुलासा हो पाया। आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
घटना उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के बुंगली गांव की है। राजस्व क्षेत्र बुंगली में शीला देवी पत्नी दीवान सिंह 29 सितंबर 2021 से लापता थी। इसकी राजस्व पुलिस को रिपोर्ट भी दर्ज कराई गी थी। राजस्व पुलिस ने इस मामले को सिविल पुलिस को हस्तांतरित कर दिया था। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी पनार के एसआइ दिनेश चंद्र सिंह कर रहे थे। विवेचना अधिकारी ने शक के आधार पर महिला के देवर बबलू को थाने में बुलाया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बबलू ने अपनी भाभी को धक्का मार कर सौ मीटर गहरी खाई में फेंकने की बात कबूली।
बबलू ने बताया कि उसके अपने भाभी से अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई थी। बच्चा गिराने से मना करने के साथ उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। बबलू ने बताया कि उसने अपनी भाभी को 29 सितंबर 2021 को पिथौरागढ़ बुलाया था। जब वह अपनी भाभी को पिथौरागढ़ से अपने गांव बुंगली ले जा रहा था तो हाईवे में गुरना मंदिर मंदिर से सौ मीटर आगे गहरी खाई में धक्का मार कर फेंक दिया।
आरोपी की ओर से बताए गए स्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन की तो घटनास्थल से गुमशुदा का दुपट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बबलू 32 वर्ष पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम डुमरी तहसील गंगोलीहाट हाल निवासी निकट चंद्रभागा पुल ऐंचोली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।