Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

पहले हुई दोस्ती, फिर होम स्टे में रहे साथ, अब युवती मुंबई की युवती ने केरल के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुंबई से योग सीखने उत्तराखंड आई एक युवती की पहले केरल के युवक के साथ दोस्ती हुई। फिर दोनों होम स्टे में लिव इन रिलेशन में रहने लगे। अब युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने युवक को गिफ्तार कर लिया है।

मुंबई से योग सीखने उत्तराखंड आई एक युवती की पहले केरल के युवक के साथ दोस्ती हुई। फिर दोनों होम स्टे में लिव इन रिलेशन में रहने लगे। अब युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने युवक को गिफ्तार कर लिया है।
घटना उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के मुनिकी रेती क्षेत्र स्थित होम स्टे की बताई जा रही है। आरोप है कि युवती के साथ केरल निवासी एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसे कमरे में बंद करके जान से मारने की धमकी भी दी। युवती किसी तरह से स्वयं को छुड़ा कर पुलिस तक पहुंची। इस मामले में युवती ने रविवार को पुलिस थाने में शिकायत की थी। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि बोरीवली मुंबई महाराष्ट्र निवासी युवती कुछ माह पूर्व थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में योग सीखने आई थी। इसी दौरान वह इस युवक की मित्र बनी। अतुल फ्रांसिस जकारिया पुत्र जकारिया फर्नांडिस निवासी ओलए क्टूबिल्ला पुलीकाट मूक केरल, हाल निवासी हैप्पी होम स्टे अपोजिट गायत्री बुक स्टोर तपोवन थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल पर उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे कमरे से बाहर नहीं जाने दिया। युवती ने किसी तरह से स्वयं को मुक्त कराया और पुलिस तक शिकायत करने पहुंची। टीम ने आरोपी को सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तपोवन नीम बीच जाने वाले मार्ग के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, युवती मुंबई से यहां योग सीखने आई थी। यहीं पर उसकी मुलाकात अतुल से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई। बीते अप्रैल माह से दोनों एक साथ तपोवन के एक होमस्टे में लिव-इन में रहने लगे।
कुछ दिनों बाद अतुल ने उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई शुरू कर दी। बीती 21 मई को वह उसकी हरकतों से तंग आकर घर जाने का फैसला कर बैठी तो अतुल ने उसके साथ मारपीट की। उसे कमरे से बाहर नहीं जाने दिया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *