Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 15, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की मॉक ड्रिल

देहरादून में विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा अस्पताल के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग बुझाने के तरीके सिखाए। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने गैस सिलेंडर, कैमिकल, पेपर और अन्य तरह की अग्निकांड की मॉक ड्रिल की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशेषज्ञों ने आग लगने की विभिन्न तरह की घटनाओं का सजीव प्रदर्शन करके उन्हें बुझाने की तकनीकों की जानकारी प्रैक्टिकल करके दी। आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों पर जागरूक करने के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल में आज ये मॉक ड्रिल की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मॉक ड्रिल में दमकल विभाग के विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को विभिन्न स्थितियों में लगी आग को सावधानीपूर्वक बुझाने की ट्रेनिंग दी। उन्होंने एलपीजी गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरण, कैमिकल, लकड़ी व पेपर जैसे अन्य कारणों से लगी आग को बुझाने के लिये विभिन्न तरीके लाईव दिखाए। इसमें फायर ब्रिगेड को भी शामिल किया गया। इसके बाद विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा अस्पताल में लगे आग नियंत्रण करने वाले उपकरणों का भी निरीक्षण किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मॉक ड्रिल का आयोजन ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं के सहयोग से किया। मॉक ड्रिल के दौरान अग्नि सुरक्षा अधिकारी इसम सिंह और उनकी टीम के सदस्य सतीश, शिव कुमार, लोकेश कुमार, रविन्द्र, मनोज, काजल, मनीषा और ज्योति मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *