Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

चलती कार में लगी आग, देखते ही देखते हो गई कबाड़, मसूरी रोड पर दो कारों की टक्कर में 11 लोगों को मामूली चोट

देहरादून में थानो के समीप रायपुर रोड पर एक कार धू धू कर जल उठी। वहीं, मसूरी रोड पर दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत में करीब 11 लोगों को हल्की चोट आई है।

देहरादून में थानो के समीप रायपुर रोड पर एक कार धू धू कर जल उठी। वहीं, मसूरी रोड पर दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत में करीब 11 लोगों को हल्की चोट आई है। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश से देहरादून की ओर जा रही कार में थानों के समीप अचानक आग लग गई है। कार में दो लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते कार से निकल कर अपनी जान बचाई। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड या फिर आग बुझाने वाले किसी को सूचित किया जाता तब तक कार धू-धू करके जल गई। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी। वहीं कार में आग के चलते इस रोड में थोड़ा जाम भी लग गया।
उधर देहरादून में मसूरी रोड पर आर्यन स्कूल के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई। राजपुर पुलिस के मुताबिक एक स्कोडा वाहन मसूरी से देहरादून की ओर आ रहा था। जो दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे टवेरा वाहन से टकरा गया। इस हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। स्कोडा वाहन को ज्योति चावला पत्नी कुणाल चावला निवासी दून विहार जाखन चला रही थी। उसमें उनके पति कुणाल चावला वह दो अन्य व्यक्ति और सवार थे। टवेरा वाहन में हरिद्वार के निवासी दिनेश कुमार अपने परिवार सहित करीब सात लोग सवार थे। वे घूमने के लिए मसूरी जा रहे थे। 108 के माध्यम से दोनों गाड़ी में सवार व्यक्तियों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। सभी को हल्की फुल्की चोटे आई हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।