Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कार और बाइक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, बीबीए के छात्र की मौत, साथी घायल

कार और बाइक में भीषण भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार बीबीए के एक छात्र की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। उसका साथी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

कार और बाइक में भीषण भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार बीबीए के एक छात्र की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। उसका साथी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना देहरादून में सेलाकुई थाने के अंतर्गत सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के निकट गत आधी रात के बाद करीब दो बजे हुई। पुलिस के मुताबिक सहसपुर की तरफ से आ रही एक बाइक ने कार को टक्कर मार दी। बाइक में डीबीएस कॉलेज सेवाकुई में बीबीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्र सवार थे। हादसे के बाद ही दोनों वाहनों में आग लग गई। दमकल की गाड़ी बुलाई गई और किसी तरह वाहनों की आग बुझाई गई।
हादसे में दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो चुके थे। दोनों को तत्काल पुलिस प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल ले गई। स्थिति गम्भीर होने के कारण फिर दोनों को सुभारती अस्पताल झाझरा ले गए। जहां बाइक चालक छात्र की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और दूसरे छात्र को सीनर्जी अस्पताल रैफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संजय श्रीवास्तव (21 वर्ष) पुत्र शेखर श्रीवास्तव निवासी कोंडा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। वह बीबीए द्वितिय वर्ष का छात्र था। वहीं, घायल छात्र की पहचान प्रियांशु जयसवाल (18 वर्ष) पुत्र मनोज जायसवाल निवासी वैकुंठपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। वह भी डीबीएस कॉलेज सेलाकुई में बीबीए द्वितिय वर्ष का छात्र था। दोनों सेलाकुई क्षेत्र में ही रह रहे थे।
हादसे की सूचना पर इस कॉलेज के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने ही मृतक और घायल के परिजनो के साथ ही उनके शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक को घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, दोनो वाहनो को थाना सेलाकुई पर दाखिल कर दिया गया है। फिलहाल दोनों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।